आमतौर पर पान खाना हमारे देश में सामान्य बात है लेकिन क्या आप जानते है हर किसी की तरह इसके भी कुछ फायदे है। आज हम आपको बताने जा रहे है पान से जुड़े ढेरों फायदे जो कुछ ही लोग जानते है।
तो आइए जानते है क्या है पान से जुड़े फायदे;
पान के डंठल पर तेल चुपड़कर बच्चों की गुदा में रखने से बच्चों की कब्ज और बादी के रोग मिट जाते हैं।
ब्रेस्ट स्वेलिंग को दूर करने के लिए पान के पत्तों को हल्का गर्म कर लें और स्तन पर बांध कर रख लें। इससे स्वेलिंग में आराम मिलेगा।
हृदय की दुर्बलता तथा हृदय अवसाद की अवस्था में इसका प्रयोग लाभदायक है। डिजिटेलीस के स्थान पर इसका प्रयोग कर सकते हैं।
पान के पत्तों से सिर दर्द में भी आराम मिलता है। पान के कुछ पत्ते लें और एक कपड़े में रखकर उसे कुछ सिर पर बांध लें। इससे दर्द में राहत मिलती है।
चोट ठीक करने के लिए भी पान के पत्ते कारगर होते हैं। घाव की जगह पर बस पान का पत्ते को कपड़े से बांधकर छोड़ दें। इससे घाव जल्दी भरता है।
डिप्थीरिया रोग में जब श्वासावरोध उत्पन्न होकर रोगी को अत्यन्त कष्ट होता है तब पान के रस का सेवन करने से गले की सूजन कम हो जाती है और कफ निकलने लगता है। इस रोग में 2-5 पान के पत्तें के रस को थोड़े गुनगुने पानी में मिलाकर कुल्ला करने से भी फायदा होता है।
बच्चों की सर्दी ठीक करने के लिए पान का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए पान के कुछ पत्ते गर्म कर लें और कैस्टर ऑयल के साथ बच्चे के सीने पर रखें। सर्दी मिनटों में ठीक हो जाएगी।
अगर आप सूखी खांसी से परेशान हैं और जल्द इसे ठीक करना चाहते हैं तो पान के पत्ते पीसकर उसका रस निकाल लें और शहद मिलाकर खाएं। खांसी में राहत मिलेगी।
पान के पत्तों से सर्दी जुकाम ठीक हो सकता है। इसके लिए आप पान के पत्तों से डंठल अलग कर दें। अब इन डंठलों को पत्थर पर घिसें और थोड़ा शहद मिलाकर इसे खाएं। कफ में भी आराम मिलेगा।