पौधे घर की सुंदरता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। तरह-तरह के पौधे गार्डन में हो तो ये गार्डन को और भी सुंदर बनाने तथा आपके घर के वातावरण को भी बेहतर बनाने का कार्य करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। दरअसल ये पौधे लगाने से घर में कलेश बढ़ता है और कई प्रकार की आपदाएं सामने आने लगती हैं।
तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक किन पौधों को घर में बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।
1. मेहंदी का पौधा – वास्तु शास्त्र की मानें तो मेंहदी के पौधे को भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, मेहंदी के पौधे को लेकर मान्यता है कि इसमें बुरी शक्तियों का वास होता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कई प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं तथा घर में हमेशा क्लेश और तनाव का माहौल बना रहता है।
2. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में नींबू का पौधा भी लगाना अशुभ माना जाता है। दरअसल, कहा जाता है की नींबू का पौधा वास्तु दोष ला सकता है। इसे लगाने से घर के सदस्यों के बीच झगड़े और तनाव का माहौल बना रहता है। इसीलिए इस पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिए।
3. यूं तो बोनसाई का पौधा देखने में काफी खूबसूरत होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। दरअस, इस पौधे को घर में लगाने से तरक्की के मार्ग बंद से हो जाते हैं और आर्थिक स्थिति भी दिन-प्रतिदिन बिगड़ती ही चली जाती है। ऐसे में बोनसाई का पौधा घर में नहीं लगाया जाए तो अच्छा रहता है।