फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। फल से हमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने के साथ ही हमें कई प्रकार के फायदे भी पहुंचाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए फ्रूट्स का सेवन काफी आवश्यक है। प्रतिदिन कम से कम दो प्रकार के फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। बात अगर फलों की करें तो लोग अक्सर फलों को छीलकर खाना पसंद करते हैं।
फल की बाहरी परत को हटाकर खाना लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन इसलिए तुम्हें हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे छीलकर खाने से उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। तो आइए जानते हैं कि ये कौन से फल है जिन्हें छीलकर नहीं खाना चाहिए। इसके बारे में जानते हैं।
1. नाशपाती एक ऐसा फल है जिसे कई लोग छीलकर भी खाते हैं। लेकिन अगर नाशपाती को छिलके के साथ खाया जाए तो यह काफी फायदेमंद होता है। दरअसल नाशपाती के छिलके में खास एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो अंदरूनी सूजन को कम करने में काफी मददगार होता है। साथी अगर आप नाशपाती को छिलके के साथ खाते हैं तो यह ह्रदय के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है।
2. कई लोग सेब को छीलकर खाते हैं लेकिन सेब को छिलके के साथ ही खाना चाहिए। दरअसल सेब के छिलके के साथ खाना ही अच्छा रहता है क्योंकि इससे सेब के सभी पोषक तत्व खाने वाले को प्राप्त होते हैं।
3. आपने अक्सर लोगों देखा होगा कि वे चीकू को छीलकर खाते हैं। लेकिन चीकू को छिलके के साथ खाना ही कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है। दरअसल चीकू को छीलकर खाने से इसके कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और अगर कोई व्यक्ति चीकू को उसके छिलके के साथ ही खाता है तो उसे चीकू फल के छिलके में मौजूद अन्य पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।
4. कीवी एक ऐसा फल है जो आजकल काफी प्रचलन में है। टीवी में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने का कार्य करते हैं। आपने देखा होगा कि कई लोग कीवी को छील कर खाते हैं लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और शोध में यह पाया गया है कि किवी को छीलकर नहीं खाना चाहिए। दरअसल, कीवी को छिलके के साथ खाने पर विटामिन ए की पूर्ति होती है। ऐसे में कीवी जैसे फल को छीलकर नहीं खाना चाहिए, बल्कि इस छिलके के साथ खाना ही फायदेमंद रहता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।