सुबह सेब खाना बहुत अच्छी चीज होती हैं क्योंकि सेब में बहुत पर्याप्त पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं । जिससे आपका वजन भी कम होगा। साथ ही अच्छी त्वचा और स्वस्थ्य शरीर के लिए ऐसा करना लाभकारी भी होता है।
एन एप्पल अ डे कीप्स डॉक्टर अवे’। यह सच है, क्योंकि सेब में कई ऐसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को कई रोगों से लड़ने की ताकत देता है। सेब में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं। आयरन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। यदि आपके शरीर में खून की कमी है, तो सेब खाएं। आयरन की कमी दूर करने में मदद करता है।
सेब खाने के बाद भूल कर भी न करें इन सब चीजों का सेवन –
दही
सेब खान के बाद दही ना खाएं। सेब खाने के तुरंत बाद या लगभग 2 घंटे के भीतर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों की तासीर ठंडी मानी जाती है इसलिए इन दोनों चीजों को साथ में खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है।
सेब और दही को कई लोग फ्रूट चाट के तौर पर खाते हैं। मगर दोनों में ही विटामिन सी होता है। इसलिए इसे देर तक रखे रहने के बाद खाने से एसिड बन सकता है।
पानी न पीए
सेब खाने के तुरंत बाद प्यास लगता है लेकिन सेब खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट फूलना,अपच,कब्ज,पेट में बैक्टीरिया एंव गैस बनने की परेशानी हो सकती है। वैसे सेब में फ्रक्टोज पाया जाता है जो कि पानी पीने से पेट एसिड को पतला कर देता है।
सेब खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए इसे आपका पीएच लेवल बिगड़ सकता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां भी पड़ सकती हैं।
खट्टे चीजें न खाए
सेब खाने के बाद खट्टे फल खाना भी भारी पड़ सकता है। सेब में भी विटामिन सी होता है। इसे खाने के तुरंत बाद खट्टे फलों का सेवन शरीर में साइट्रिक एसिड बढ़ा सकता है जिससे पेट में जलन हो सकती है। सेब खाने के तुरंत बाद अचार या नींबू भी नहीं लेना चाहिए। इससे गैस, एसिडिटी या कब्ज हो सकती हैं।।