Diwali 2021: अगर आपके घर में भी मौजूद है ये सामान तो आज ही करें घर से बाहर, मां लक्ष्मी हो सकती है रूष्ट

दिवाली जिसे “दीपावली” के नाम से भी जाना जाता है, भारत और दुनिया भर में रहने वाले हिंदुओं के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के अमावस्या के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार दुनिया भर के लोगों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। हालांकि इसे हिंदू त्योहार माना जाता है, लेकिन विभिन्न समुदायों के लोग भी पटाखे और आतिशबाजी के जरिए इस उज्ज्वल त्योहार को मनाते हैं। दीपावली त्योहार की तैयारियां दिवाली से कई दिनों पहले ही आरंभ हो जाती है।

दीपावली के कई दिनों पहले से ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने में जुट जाते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि जो घर साफ-सुथरे होते हैं, उन घरों में दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी विराजमान होती हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करके वहां सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी करती है। इसलिए लोगों में दीवाली की बहुत उमंग होती है। लोग अपने घरों का कोना-कोना साफ़ करते हैं, नये कपड़े पहनते हैं।

ऐसे में अगर आपके घर भी मौजूद है  टूटे फूटे फर्नीचर, टूटे बर्तन, खंडित मूर्ति, रुकी घड़ी, टूटा कांच या फिर खराब बिजली उपकरण तो इन सब को आज ही घर से बाहर कर दें। ये ना केवल आपके बिगड़ती आर्थिक स्थिति का कारण बन सकते है अपितु यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते है। ऐसे में दिवाली से पहले इन्हे घर से जरूर निकाल लें। तो चलिए जानते है कौन कौन सी चीजें घर में अशुभता का संकेत देती हैं।

आज ही निकालें ये सब समान…

>> घर में कभी भी टूटे हुए बर्तन भी नहीं होने चाहिए। इस दिवाली अपने घर से टूटे या चटके हुए बर्तन बाहर निकाल दें। टूटे बर्तनों को घर में रखना अशुभ माना जाता है।

>> अगर आपके घर में खराब या फटे-पुराने जूते चप्पल हैं तो दिवाली की सफाई करते समय उन्हें बाहर निकालना ना भूलें। फटे जूते और चप्पल घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।

>> घर में भगवान की टूटी मूर्ति बिल्कुल ना रखें। ऐसी मूर्तियां घर में दुर्भाग्य बढ़ाने का काम करती हैं। सफाई के बाद भगवान की नई मूर्ति घर के मंदिर में स्थापित करें। ऐसा करना बहुत शुभ होता है।

>> घर में रुकी हुई घड़ी का होना भी वास्तु में अशुभ बताया गया है। घड़ी को सुख और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में कोई टूटी या बंद घड़ी है तो उसे दिवाली से पहले घर से हटा लें।

>> घर में टूटा हुआ फर्नीचर जैसे मेज, कुर्सी या टेबल जैसी चीजों को भी बाहर कर देना बेहतर होगा। घर का फर्नीचर हमेशा सही स्थिति में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार खराब फर्नीचर का घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

>> घर में टूटा हुआ कांच रखना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर में कहीं खिड़की, बल्ब या फेस मिरर का टूटा हुआ कांच है तो दिवाली की सफाई में उसे बाहर कर दें। कांच की टूटी हुई चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

>> अगर आपके घर की कहीं बिजली के उपकरण जैसे बल्ब, ट्यूबलाइट या पावर स्विच खराब हैं तो इन्हें बाहर कर दें या ठीक करा लें। दिवाली के समय अंधेरा अशुभता का प्रतीक माना जाता है और इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending