Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये चीज़ें, मानी जाती है बेहद अशुभ

दिवाली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस 2 नवबंर 2021 को है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के दिन ही धन्वंतरि जयंती भी होती है। त्योहारों के मौके पर हम अक्सर ये भूल जाते हैं कि कौन सी चीजें या वस्तु शुभ फल देने वाली होती है तथा कौन सी अशुभ। धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है इस दिन ये सामान खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। 

वहीं ज्योतिषाचार्य नंद किशोर उपाध्याय मानते हैं कि धनतेरस के दिन कुछ चीजों को बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप इन चीजों को खरीदते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे की बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस के दिन लोहा खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन चाकू, कैंची और दूसरे धारदार हथियारों को भूलकर भी ना खरीदें।

माना जाता है की धनतेरस के दिन कांच या फिर कांच की बनी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। कांच का संबंध राहु से होता है और राहु नीच ग्रह माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन ग्रह-नक्षत्रों को सही रखने के लिए कांच से बनी चीजें ना खरीदें। धनतेरस के पर्व पर एल्युमिनियम का बर्तन भी खरीदना अशुभ माना जाता है। इसका संबंध भी राहु से है यही कारण कि एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता है।

अगर आप धनतेरस के दिन घर पर कोई बर्तन खरीद कर ला रहे हैं, तो उसे जल से भर कर भी रख सकते हैं। मान्यता है कि जल को भाग्य का प्रतीक होता है, इसलिए जल से भरें। वहीं, इसके अलावा घर लाए गए बर्तनों को गुड़, शक्कर, चावल, दूध, गुड़ और गेहूं, शहद से भी भरा जा सकता है। धनतेरस के दिन बर्तनों को सिक्के से भरना भी शुभ होता है। इसके अलावा आप चांदी के सिक्के भी बर्तन में भरकर रख सकते हैं।

वहीं धनतेरस के दिन कोई भी काले रंग की चीज भी नहीं खरीदना चाहिए। काला रंग दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन तेल, रिफाइंड, घी इत्यादी तैलीय चीजों को भी खरीदना अशुभ माना जाता है। इस दिन के पूजा का खास महत्व है और इस दिन खरीदी गई धातु या वस्तुओं को सुख-संपन्नता का कारक माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन कोई भी ऐसी चीजें घर न लाएं जिससे आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़े।
तो चलिए जानते है उन चीजों के बारे में जिसकी खरीदारी धनतेरस के दिन करने के लिए पूर्णतः मनाही होती है….

भूलकर भी ना खरीदें ये चीजे:-

>> धनतेरस के दिन लोहा खरीदाना अशुभ माना गया है। इस दिन लोहे की वस्तु खरीदने से आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।

>> धनतेरस के दिन भूलकर भी हथियार ना खरीदें। इस दिन खासतौर पर चाकू, कैंची, सुई या कोई भी ऐसा सामान जो धारदार या नुकीला हो उसे नहीं खरीदना चाहिए।

>> धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन या स्टील से बनी कोई भी चीज घर न लाएं। आप धनतेरस के दिन स्टील की बजाय दूसरी धातु कांसे, तांबे व पीतल जैसे धातु से बने बर्तन खरीद सकते हैं।

>> इस दिन काले रंग की वस्तुओं को घर में लाने से बचना चाहिए। काले रंग की वस्तु से घर पर नकारात्नक प्रभाव पड़ता है, इसलिए धनतेरस पर खरीदना इसे शुभ नहीं माना जाता।

>> धनतेरस के दिन भूलकर भी घर में तेल खरीद कर नहीं लाना चाहिए। क्योंकि इस दिन धनत्रयोदशी होती है और इस दिन दीया जलाने की प्रथा है। इसके लिए आप पहले से ही तेल की खरीदारी कर लें।

>> धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन भगवान धनवंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसीलिए इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन बर्तन की खरीदारी करने पर खाली बर्तन लेकर घर के भीतर न आएं। आप घर में आने से पहले उसमें पानी या कोई और खाद्य पदार्थ डाल दें।

धनतेरस पर आप ये चीजें खरीद सकते हैं…

• भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की विशेषता वाले चांदी के सिक्के।

• आप सोने के आभूषण भी खरीदे जाते हैं।

• इस दिन आप कांसे, पीतल के बर्तन भी खरीदे जाते हैं।

• अगर आप चाहें तो घरेलू और निजी इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीदे जा सकते हैं।

• बहुत से लोग इस दिन नया वाहन लेकर आते हैं इसलिए यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह दिन बहुत शुभ रहेगा।

• इस दिन झाड़ू-जिसे ‘लक्ष्मी’ कहा जाता है, की भी खरीदारी की जाती है। इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending