धन की देवी माता लक्ष्मी इन घरों में कभी नहीं करती हैं वास

धन की देवी महालक्ष्मी जिस घर पर अपनी कृपा बरसाती है उस घर में सुख शांति और पैसों की कभी कोई कमी नहीं रहती है। मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करने से जीवन के हर काल कष्ट दूर होते हैं। यदि आप अपने घर में धन की कमी से जूझ रहे हैं तो आपको सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए ।आपको हर काल कष्ट से और धन की कमी से मुक्ति मिलेगी। लेकिन मां लक्ष्मी इंसानों की कुछ बुरी आदतों से नाराज भी हो जाती हैं। इस लेख में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए इस बारे में जाने।

1. माता लक्ष्मी ऐसे लोगों के घरों में बिल्कुल भी वास नहीं करती हैं जिस घर के सदस्यों की आदत पैसा बर्बाद करने की होती है। अर्थात जिस घर में लोग पैसे की इज्जत नहीं करते हैं और बिना वजह खर्च करते रहते हैं वैसे घरों पर मां लक्ष्मी कभी भी मेहरबान नहीं होती हैं।
2. माता लक्ष्मी उस घर में भी कभी भी वास नहीं करती हैं जिस घर में स्त्री का अनादर होता है। जिस घर में स्त्री का अनादर होता है उस घर में  मां लक्ष्मी अपनी कृपा कभी नहीं बरसाती हैं।
3. मां लक्ष्मी उन व्यक्तियों पर भी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं जो उधार लेते और देते हैं। खासकर शुक्रवार के दिन उधार लेना काफी अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि शुक्रवार के दिन आप किसी से धन उधार ना लें।
4. उत्तर दिशा को मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का स्थान माना जाता है। इसीलिए कभी भी अपने घर की उत्तर दिशा में कूड़ेदान को ना रखें। अगर आप अपने घर के उत्तर दिशा में कूड़ेदान को रखते हैं तो यह अशुभ होता है।
5. रात को खाना खाने के बाद बर्तनों को झूठा नहीं छोड़ना चाहिए। कहा जाता है कि जिन घरों में बर्तनों को रात को खाना खाने के बाद झूठा छोड़ दिया जाता है मां लक्ष्मी उन घरों में वास नहीं करती हैं। इसीलिए हमेशा खाना खाने के बाद बर्तनों को तुरंत धो लेना ही शुभ होता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending