महाराष्ट्र के पुणे में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पति के गोलगप्पे खाने से नाराज एक पत्नी ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जगन्नाथ कालसकर के अनुसार प्रतीक्षा सरवडे पुणे के अंबेगांव पठार में रहती थी।
2019 में महिला की शादी हुई थी दोनो का एक 18 महीने बच्चा भी था। महिला और आरोपी पति के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। ऐसे ही एक झगड़े के दौरान पत्नी प्रतीक्षा ने पति से कहा था कि यदि वह कभी गोलगप्पे खाएगा तो वह जहर खा लेगी हुआ भी कुछ ऐसा ही। शुक्रवार को पति ने बाजार से घर लौटते वक्त पत्नी के लिए पानीपुरी पैक करा ली। वह जैसे ही घर पहुंचा तो पानीपुरी देख महिला नाराज हो गई। इसे लेकर दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा।
फिर अगले ही दिन शनिवार को प्रतीक्षा ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद वह अपनी पत्नी प्रतीक्षा को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां एक दिन तक चले इलाज के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं सोमवार को महिला के पिता ने उसके पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करा दिया और कुछ ही देर में महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।