दिल्ली : चोरो की बुरी तरह पीटाई से मौत, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली की थाना विजय विहार की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने का सराहनीय काम किया है। हत्या के एक मामले में चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान ये पता चला कि मृतक एक ड्रग एडिक्ट और चोर था, जो चोरी के लिए कथित व्यक्तियों के परिसर में घुस गया था। दरअसल, 12 जनवरी को सुबह विजय विहार थाने में एक पीसीआर कॉल आई कि मंदिर बुद्ध विहार फेज-1 के पास एक पुरुष का शव पड़ा हुआ है।

एसीपी/रोहिणी और एसएचओ/विजय विहार स्थानीय पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों के साथ तुरंत उस स्थान पर पहुंचे जहां लगभग 26 साल की उम्र के एक पुरुष का शव सड़क के किनारे मलबे में पड़ा मिला था। बाद में मृतक की पहचान दीपू, के रुप में हुई जो कि पीएच-1, बुद्ध विहार, दिल्ली का रहने वाला था। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर उसकी पीठ, पैर और हाथ पर बाहरी चोट के निशान पाए गए। इसके बाद घटना स्थल पर क्राइम टीम को बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए।

इसके बाद मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। आगे पूछताछ में उसके परिवार के सदस्य द्वारा बताया गया कि मृतक दीपू नशे का आदी था और वह आखिरी बार 10 जनवरी को रात 9 बजे घर आया था। जांच के दौरान पता चला कि रात में मृतक दीपू और नवीन उर्फ तमातर पुत्र जोगिंदर निवासी पीएच-1, बुद्ध विहार, दिल्ली एन-21, श्याम कॉ लोनी गए थे। इनका प्लान यहां एक दुकान में चोरी करने का था। वे लोग एक  स्क्रैप कारोबारी सुदीप गुप्ता की दुकान में चोरी करने वाले थे। लेकिन उस समय उस दुकान में तीन व्यक्ति राजीव गुप्ता, कौशल और विष्णु सो रहे थे।

चोरी करने के लिए मृतक दीपू चहारदीवारी के अंदर चला गया और नवीन उर्फ तामातार बाहर इंतजार करता रहा। लगभग 6 बजे एक शिव कांत गुप्ता जो कि फेरी का काम करता था आया जिसने अज्ञात व्यक्ति (मृतक दीपू) को देखा और चोर-चोर चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर तीनों व्यक्ति राजीव, कौशल और विष्णु जाग गए और दीपू को पकड़ लिया। फिर उनके द्वारा चोर दीपू की बुरी तरह पिटाई की गई। इसके बाद उन्होंने सुदीप गुप्ता (मालिक) को बुलाया, जो मौके पर आ गए। उन सभी ने फिर से दीपू की पिटाई कर दी। कथित लोगों द्वारा की गई पिटाई से दीपू की मौत हो गई थी। इस मामले में सभी आरोपितों/संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ॉलगातार पूछताछ करने पर, उन्होंने मृतक दीपू की पहचान चोर के रूप में की है, जिसे उन्होंने पीटा था। आगे की जांच चल रही है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending