दिल्ली एमसीडी चुनाव संपन्न हो चुका है और 7 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली बीजेपी ने चुनाव में जीत का दावा किया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली में हुआ मतदान स्पष्ट दर्शा रहा है कि जनता ने अरविंद केजरीवाल सरकार के घोटालों एवं झूठे प्रचार के विरुद्ध मतदान किया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ चौथी बार दिल्ली की जनता की सेवा में वापस आ रही है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित पार्टी है और हमारे कार्यकर्ताओं ने पूर्ण लगन के साथ पहले चुनाव प्रचार किया और मतदान के लिए लोगों को घर-घर जाकर उत्साहित किया। दोपहर तक दिल्ली में मतदान कम होने की चर्चा थी, लेकिन दोपहर बाद हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर दस्तक देने से मतदान में आपेक्षित तेज़ी आई। आदेश गुप्ता ने कहा की कुछ वोट कटने की शिकायते जरूर रही हैं पर कुल मिलाकर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने अच्छी व्यवस्था के साथ चुनाव कराया।
ReplyForward |