भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन मरने वालों की संख्या में उतार चढ़ाव बकराकर है जो काफी चिंताजनक हैं। बताया जा रहा है की देश में बीते एक दिन में कोविड-19 के करीब 43 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 955 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,071 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 52,299 कोरोना मरीज ठीक/रिकवर हुए हैं। वहीं, बीते एक दिन में 955 कोविड मरीजों की जान गई है।
भारत में संक्रमण के नए मामलों की तुलना में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट 97.09% पहुंच गया है। दरअसल, शनिवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 738 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज हुई थी जबकि शुक्रवार को 853 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा था।
देश में फिलहाल कोरोना के 4 लाख 85 हजार एक्टिव केस हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। शनिवार को देश में 57.36 लाख से अधिक खुराकें दी गई। जिसमें 18-44 आयु समूह में 28,33,691 लोगों को पहली खुराक और 3,29,889 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।