COVID-19: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं आंवला ड्रिंक, शरीर को देता है सुरक्षा, जानें इसे बनाने की विधि और इससे जुड़े फायदे

आंवला ड्रिंक अनेकानेक विटामिन के गुणों से भरपूर होता है यह कभी नुकसान नहीं देता है। इसका सेवन कोई भी नियमित रूप से कर सकता है यह शहर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही यह गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। यदि आप आंवले का या जूस का सेवन करते हैं तो आपको विटामिन सी के साथ ही जिंक, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मिलते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लाजवाब है।

जानिए आंवला ड्रिंक बनाने की विधि और सामग्री:
सामग्री –
2 कटे हुए आंवले
1 चम्मच अदरक जूस
थोड़ा सा चाट मसाला
कुछ पुदीना की पत्तियां
पाव चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा ग्लास या 1 कप गुनगुना पानी। 
विधि-
आंवला जूस बनाने के लिए कटे आंवले, अदरक का जूस, पुदीना पत्तियां और गुनगुने पानी को मिक्स कर लें। अब ब्लेंडर में मिलाकर अच्छे से पीस लें। अब उसे एक ग्लास में डालें, ऊपर से काली मिर्च और चाट मसाला मिलाएं और तैयार लाजवाब आंवला ड्रिंक से अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं। 
आइए जानते हैं आंवला ड्रिंक से जुड़े कुछ फायदे –
वजन कम करने का काम करता है।
इससे शरीर में प्रोटीन का स्तर सुधरता है। 
कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में असरदार होता हैं। 
शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे।
अगर आप गले में होने वाली सूजन से परेशान हैं तो इसके सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा।
अगर गैस की समस्या है तो आंवला जूस पीना चाहिए। अगर एसिडिटी की समस्या है, तो आंवला का जूस आपके लिए बहुत उपयोगी है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। साथ ही ये सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों की आशंका कम कर देता है।
आंवला खाने से ब्लड साफ होता है। वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के कारण यह आपकी त्वचा में निखार, चमक भी लाता है।
आंवले के जूस के नियमित सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। कब्ज से परेशान है तो यह इस समस्या से आपको छुटकारा दिलाता है।
आंवला का जूस आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभदायक होता है। इससे आंख की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंखों में खुजली बनी रहती है, तो जूस के सेवन से ये समस्या दूर होती है।  

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending