Corona Update: कोरोना से राहत भरी खबर, बीते 24 घंटों में सामने आए 15 हजार 823 नए मामले, 226 लोगो की हुई मौत

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 15,823 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामले 3,40,01,743 हो गए हैं, एक्टिव मामलों की संख्या 2,07,653। वहीं बीते दिन 22,844 लोग ठीक हुए कुल जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 3,33,42,901 दर्ज किया गया। वहीं 226 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 4,51,189 हो गई है।

इसके साथ ही कल कोरोना से रिकवरी रेट भी 98.04 फीसदी दर्ज किया गया जो मार्च 2020 से अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। यही नहीं एक्टिव केसों की संख्या में भी बड़ी कमी देखी गई। एक तरफ नए केस महज 14 हजार के पार हैं तो 26,579 लोग इसी दौरान रिकवर हुए हैं। इसके चलते एक्टिव केसों की संख्या तेजी से कम होते हुए महज 2,14,900 ही रह गई है। एक्टिव केसों का यह आंकड़ा पिछले 212 दिनों में सबसे कम था।

वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस से लगातार दूसरे दिन किसी की मौत नहीं हुई। अभी तक यहां कोरोना वायरस से 25,089 लोगों की कुल मौत हो चुकी है। नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 34 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 0.06 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 365 है, जिसमें से 98 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.025 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending