देश में कोरोना का कहर अब थमता नजर आने लगा है। इसके दैनिक मामलो मे लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,313 नए केस सामने आए जो पिछले 224 दिन में अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। वहीं पिछले 24 घंटो में 214 मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। इसके साथ ही वर्तमान में रिकवरी रेट 98.04% है। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।
वहीं पिछले 24 घंटों में 26,579 ठीक होने से कुल रिकवरी रेट बढ़कर 3,33,20,057 हो गया। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1% से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.63% है। मार्च 2020 के बाद से ये सबसे कम मामले हैं। भारत का सक्रिय केसलोएड 2,14,900 है जो 212 दिनों में सबसे कम है। पिछले109 दिनों के लिए साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट (1.48%) 3% से कम है.पिछले 43 दिनों के लिए डेली पॉजिटिविटी दर (1.21%) 3% से कम है।
जानिए दिल्ली का हाल
वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नये मामले सामने आये जबकि महामारी से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।दिल्ली में अब तक अक्टूबर में संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई हैं। पिछले महीने, महामारी से पांच लोगों की मौत हुई थी।
आंकड़ों के अनुसार नये मामलों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,39,218 हो गई है। इनमें से 14.13 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 25,089 है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अधिकारियों ने पिछले दिन 38,889 आरटी-पीसीआर जांच सहित 46,843 नमूनों की जांच की। दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 369 हैं, जिनमें से 102 मरीज घरों में पृथक-वास में हैं। निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 102 है।