Corona Update: देश में बीते 24 घंटो में सामने आए 23,529 नए मामले, 311 मरीजों की मौत

देश में कोरोना की धीमी होती रफ्तार के बीच आज संक्रमण के 23,529 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 28,718 लोग महामारी को हराकर ठीक भी हुए। जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या देश में 3,30,14,898 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में COVID-19 के एक्टिव मरीज अब घटकर 2,77,020 लाख हो गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 311 मरीजों ने महामारी से जान गंवाई है। जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,48,062 हो गयी है। फिलहाल देश में 3,37,39,980 कोरोना केस हैं। भारत में अब तक 88,34,70,578 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया जा चुका है। पिछले 24 घंटों में 65,34,306 लोगों का टीकाकरण किया गया।

कोरोना के कुल मामले

रिकवरी: 28,718

मौतें: 311

सक्रिय मामले: 2,77,020

कुल मामले: 3,37,39,980

कुल डिस्चार्ज: 3,30,14,898

कुल मृत्यु: 4,48,062

कुल वैक्सीनेशन: 88,34,70,578

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,06,254 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 56,89,56,439 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 88 करोड़ (88,28,81,552) के पार पहुंचा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कल शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 59 लाख (59,48,118) से ज़्यादा डोज लगाई गईं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending