प्याज का सेवन करना कई मायनों में फायदेमंद है। प्याज हर किचन में मिल जाता है और लोग इसका कई प्रकार से प्रयोग भी करते हैं। अक्सर सब्जियों में प्याज का इस्तेमाल होता है। वहीं कई लोग सलाद और अन्य प्रकार से प्याज को खाना पसंद करते हैं।प्याज खाने से शरीर को कई लाभ तो मिलते ही हैं, साथ ही ये शरीर की इम्यूनिटी लेवल को भी बढ़ाने का काम करता है।
लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको अंकुरित प्याज के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल अंकुरित प्याज का सेवन करने से शरीर को कई लाभ होते हैं। अंकुर प्याज में कैल्शियम, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। आइए अंकुरित प्याज का सेवन करने से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं
1. बढ़ती है शरीर की इम्युनिटी– प्याज का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। अंकुरित प्याज के फायदे की बात करें तो इसके फायदे अनेक हैं। अंकुरित प्याज में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कई रोगों को दूर करने का कार्य करता है।
2. हड्डियां बनती है मजबूत – अंकुरित प्याज का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करता है। दरअसल, अंकुरित प्याज मैं कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।
3. पेट रहता है अंदर से ठंडा – गर्मियों के मौसम में अंकुरित प्याज का सेवन पेट को अंदर से ठंडा रखने का काम करता है। अंकुरित प्याज को सलाद के रूप में खाने से पेट अंदर से ठंडा रहता है, जिससे गर्मियों में पेट संबंधी कई समस्याएं दूर रहती है।