बेहतर और सेहतमंद जीवन जीने के लिए हमें अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होता है। सुबह क्या खाना चाहिए, दोपहर में क्या खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और शाम के बाद किन चीजों को नहीं खाना चाहिए इस बारे में भी जानना काफी जरूरी है। इस लेख में हम आपको सर्दियों के मौसम में शाम होने के बाद कुछ चीजों का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। इस बारे में बताने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. वर्तमान में सर्दियों का मौसम चल रहा है। सर्दियों के मौसम में शाम के बाद कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनसे स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। जैसे कि संतरा। शाम होने के बाद संतरे का सेवन करना सीने में जलन और गैस की समस्या के अलावा सर्दी और जुकाम जैसी परेशानियां भी दे सकता है। बात अगर संतरे की करें तो संतरा एसिडिक नेचर का होता है। इसलिए शाम के बाद इस फल का सेवन ना करने में ही भलाई होती है।
2. सर्दियों के मौसम में शाम के बाद गाजर का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, सर्दियों में शाम के बाद इसका सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं सामने आ सकती है और इसका अधिक सेवन कर लेने से रात में अनिद्रा जैसी समस्या भी आती है जिससे आपका दूसरा दिन काफी थकावट भरा गुजर सकता है।
3. सर्दियों के मौसम में शाम के बाद दही का भी सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, शाम के बाद दही का सेवन करना सर्दियों के मौसम में सर्दी जुकाम आदि की समस्या दे सकता है। इसके साथ ही पेट संबंधी परेशानियां भी देखने को मिल सकती है। दरअसल, दही को पचने में समय लगता है और ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में शाम के बाद दही का सेवन करते हैं तो इससे पेट दर्द और उल्टी की समस्या भी देखने को मिल सकती है।
4. अपने बड़े बुजुर्गों से यह जरूर सुना होगा कि शाम के बाद केले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, केले का सेवन शाम के बाद करने से सर्दी जुकाम और कफ की समस्या हो सकती है। इसके अलावा शाम के वक्त केले का सेवन करना सांस संबंधी परेशानियां भी सामने ला सकता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में शाम के बाद केले का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है