यदि कोई ऐसा व्यक्ति जो आयरन की कमी से जूझ रहा है तो ऐसे लोगों को चने का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। चने को बहुत तरीकों से खाया जा सकता है। जैसे कुछ लोग इसे भून कर खाना पसंद करते हैं तो कई उबालकर, तल कर या सब्जी के रूप में। हालांकि चने का सेवन किसी भी तरह से किया जाये तो ये सिर्फ और सिर्फ फायदे ही देगा।
वैसे तो कोई भी चना भीगा हुआ, अंकुरित या सूखा क्यों न हो हर कोई सेहत के लिहाज से काफी लाभकारी माना जाता है। इसको प्रोटीन का काफी अच्छा स्रोत कहा जाता है। साथ ही चना कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। खास बात इसके रोजाना सेवन करने से कई तरह की बीमारियों को दूर कर शरीर को स्वस्थ और दिमाग को तेज बनाने में भी मदद मिलती है।
लेकिन आज हम आपको कुछ अलग बताएंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने के क्या लाभ शरीर को मिलते हैं?
1. कब्ज दूर करे
चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होने की वजह से यह पाचन संबंधी दिक्कतों, जैसे कब्ज आदि को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। ऐसे लोग जिन्हें कब्ज की परेशानी है , उन्हें चने को रातभर पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह उठकर खाली पेट उसका सेवन करना चाहिए। नोट: चने के साथ अगर गुड़ का भी सेवन करें तो इसका फायदा दोगुना हो सकता है।
2. कोलेस्ट्रॉल कम करे
फाइबर से भरपूर चना कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। यदि नियमित रूप से रोजाना कम से कम आधा कप भीगे हुए चने का सेवन किया जाए, तो ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
3. खून की कमी दूर
चना फाइबर के साथ-साथ आयरन का भी बेहतरीन स्रोत है। चना बॉडी से खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाता है। नियमित रूप से भीगा हुआ चना खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
4. इम्यूनिटी बढ़ाए
इस समय जैसा की आप और हम सभी जानते है कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में कुछ सबसे ज्यादा जरूरी है तो वो इम्यूनिटी को मजबूत करना है, ताकि कोरोना वायरस के कहर से बचा जा सके। इसके लिए चना का सेवन एक बेहतर उपाय है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह भीगे हुए चने खाने हैं जिससे न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि शारीरिक ताकत भी बढ़ती है और भरपूर एनर्जी भी मिलती है।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।