कच्चे प्याज का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। यूं तो प्याज का सेवन ज्यादातर घरों में किया जाता है। किसी सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो या फिर सलाद की प्लेट सजानी हो, दोनों ही चीजें प्याज के बिना अधूरी लगती हैं। खैर, क्या आपको मालूम है कि प्याज का सेवन करने से आपको कई गजब के फायदे होते हैं। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको कच्चे प्याज के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कई बीमारियों को ठीक करने में रामबाण की इलाज प्याज को ही माना जाता है। इसका सेवन वैसे तो लोग सब्जी सलाद और अन्य प्रकार से भी करते हैं। परन्तु प्याज का सेवन रोजाना सुबह करेंगे तो यह बहुत फायदेमंद होगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्याज में क्रोमियम होता है। जो शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बराबर रखता है और शुगर लेवल के साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। जिससे आपको ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या से भी निजात मिलती है। आपका हार्ट भी स्वस्थ रहता है।
प्याज में एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं,इस वजह से इसका सेवन करने से सर्दी, खांसी, बुखार से संबंधित बीमारियां आपको घेर नहीं पाती। इसके अलावा लाल प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है,जो पूरे शरीर में जमने वाली वसा की रोकथाम के लिए काफी बेहतर होता है।
रोजाना प्याज खाने से पेट में बनने वाली गैस से राहत मिलती है, यदि आप भी गैस बनने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसके लिए आपको एक चम्मच प्याज का रस, एक लहसुन, थोड़ी अदरक और एक चम्मच शहद और दो चम्मच पानी इन सभी चीजों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और फिर इसके सेवन से आपको पेट में बनने वाली गैस में जल्द आराम मिलेगा।
प्याज में पाए जाने वाले फाइबर और प्रोबायोटिक्स तत्व जो आंत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं। साथ ही कच्चे प्याज को चबाने से मुंह का स्वाद भी संतुलित होता है और मसूड़ों के संक्रमण और मुंह के रोगों से भी निजात मिलती है।
इस वक्त करें कच्चे प्याज का सेवन
टीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर प्याज को यदि रोज सुबह खाली पेट खाया जाए तो इससे न केवल इम्यून सिस्टम मजबूत होता है बल्कि पाचन से जुड़ी बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है। दरअसल प्याज को पका लेने के बाद इसमें मौजूद कुछ कंपाउंड नष्ट हो जाते हैं इसलिए इसे कच्चा खाने से बेमिसाल फायदे मिलते हैं।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।