मोठ की दाल का सेवन दिला सकता हैं शरीर को कई फायदे, आज ही डाइट में करें शामिल

दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। प्रोटीन की मौजूदगी शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। साथ ही प्रोटीन शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाने में भी सक्षम है। मसूर की दाल, चने की दाल, मूंग की दाल और अरहर की दाल के अलावा मोठ की दाल का सेवन करने की भी कई फायदे हैं। मोठ की दाल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर करते हैं। इस लेख में हम आपको मोठ की दाल का सेवन करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए इस बारे में जाने।

1. सबसे पहले अगर बात मोठ की दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की करें तो मोठ की दाल में नियासिन, विटामिन बी6, आयरन, प्रोटीन मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाते हैं अब अगर बात मोठ की दाल का सेवन करने के फायदों की की जाए तो मोठ की दाल पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है मोठ की दाल में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कब गैस्टिक अपाचे जैसी समस्याओं से बचाने का कार्य करता है।

2. मोठ की दाल का सेवन करने से शरीर के बढ़े हुए वजन को घटाने में भी मदद मिलती है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन मेटाबोलिज अच्छा करने के साथ ही वजन घटाने में काफी सहायक होते हैं। ऐसे में अगर आप इन दिनों अपने शरीर के बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और शरीर का वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में मोठ की दाल को जरूर शामिल करना चाहिए।

3. वर्तमान में सर्दियों का मौसम चल रहा है और सर्दियों के इस मौसम में शरीर की इम्युनिटी यानी की प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना जरूरी है। क्योंकि सर्दियों के मौसम में बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप मोठ की दाल का सेवन करते हैं तो यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का कार्य करता है जिससे आप कई प्रकार के रोगों से बच सकते हैं।

4. आजकल की भागती – दौड़ती जिंदगी में हार्ट का ध्यान रखना काफी जरूरी है। दरअसल, अक्सर ये देखा जा रहा है कि कम उम्र में ही लोग हार्ट संबंधी परेशानियां होने लगी है। ऐसे में हृदय का ध्यान रखना काफी जरूरी है क्योंकि कहा जाता है अगर हार्ट हेल्दी होता है तो सब ठीक रहता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप मोठ की दाल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को घटाकर कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाने का कार्य करते हैं।

5. कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान व्यक्तियों को मोठ की दाल अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, मोठ की दाल में कैल्शियम पाया जाता है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाकर आपको सेहतमंद रखने का कार्य करता है।

Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि  V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending