आंवले का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवले में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाने के साथ ही शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने का कार्य भी करते हैं। जैसा कि वर्तमान में सर्दियों का मौसम चल रहा है तो सर्दियों के मौसम में आंवले का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
आंवला शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने का कार्य करता है तथा इससे कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ बीमारियों में आंवले का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा देता है ? अगर नहीं तो इस लेख में हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में जानते हैं।
1. लो ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों को आंवले का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, आंवला ब्लड प्रेशर को लो करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे लोगों और लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. किडनी के मरीजों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि आंवला का सेवन सोडियम को बढ़ाने का कार्य करता है जो किडनी के मरीजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए किडनी का मरीजों को आंवले से दूर रहना ही बेहतर रहता है।
3. अगर आप इन दिनों सर्दी – जुकाम से पीड़ित हैं तो आपको आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, आंवले का सेवन सर्दी जुकाम की समस्या को बढ़ा सकता है।
4. गंभीर एसिडिटी की समस्या से परेशान व्यक्तियों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। आंवले में अम्लीय तत्व पाए जाते हैं जो पेट में जलन और दर्द का कारण बन सकते हैं। इसीलिए सलाह दी जाती है कि गंभीर एसिडिटी और पेट संबंधी अन्य बीमारियों के मरीजों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।