सोंठ का सेवन करने से पीरियड्स के दर्द में मिलेगा आराम और अनेक बीमारियों के लिए भी किसी रामबाण से कम नहीं है।

अदरक का तो इस्तेमाल तो ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में किया होगा। परन्तु सोंठ के बारे में बहुत ज्यादा लोगों को इसके लाभ नहीं मालूम होंगे। तो ऐसे में हम आज हम आपको सोंठ के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। सोंठ का उपयोग कई भारतीय पकवानों के लिए किया जाता है, लेकिन स्वाद को बढ़ाने वाली सोंठ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

इसके अलावा कोरोना काल में इसे अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाये तो इससे अच्छी कोई बात हो नहीं सकती। सोंठ का सेवन पाचन की समस्या को ठीक करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक की रोकथाम करता है। तो आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में…

1. बॉडी में सूजन

नमक और सोंठ दोनों शरीर में सूजन को कम करने में मददगार होता है। खासकर ये जोड़ों और उंगलियों में आयी सूजन जल्दी से खत्म कर देता है। इसके अलावा यह चोटों के कारण होने वाली सूजन से राहत देने में भी मदद करता है।

2. पाचन शक्ति में बढ़ोतरी

पेट से जुड़ी हर एक समस्या का रामबाण इलाज सूखी अदरक का पाउडर है। दरअसल सोंठ का चूर्ण से पुरानी अपच की वजह से होने वाले पेट दर्द और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। यही नहीं सोंठ के पाउडर का इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

3. वजन घटाने में सहायक

सोंठ पाचन में सुधार करके वजन कम करने में मदद करती है। सौंठ में बढ़ते मोटापे और ब्लड ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। दरअसल सूखी अदरक के सेवन से भूख कम लगती है,जिससे खाने को सही तरीके से पचाया जा सकता है। ऐसे में सोंठ के पाउडर को पानी या दूध किसी में भी मिलाकर पीने से वजन आसानी से कम किया जा सकता है।

4. पीरियड्स के दर्द में राहत

पीरियड्स के समय होने वाले पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए सोंठ का इस्तेमाल सबसे बेहतर उपाय माना जाता है। वैसे इसके सेवन से शरीर के अन्य दर्द में भी आराम पहुंचाता है। यही नहीं सोंठ पाउडर का उपयोग डिलीवरी के बाद पेट की सफाई के लिए भी किया जाता है। बच्चे के जन्म के बाद सोंठ के लड्डुओं का सेवन पेट को साफ करके शरीर को स्फूर्ति प्रदान करने में मदद करता है।

5. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करें

सोंठ शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए सबसे बेहतरीन औषधि मानी जाती है। इसके लिए आप एक चुटकी नमक के साथ गर्म पानी में थोड़ा सा सोंठ पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसका रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।

6. कोलेस्ट्रॉल में सुधार

सोंठ बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने का एक जबरदस्त घरेलू नुस्खा है। बता दें, एलडीएल लिपोप्रोटीन (बैड कोलेस्ट्रॉल) के हाई लेवल से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जिन लोगों को बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की मार झेलनी पड़ रही है ,उन्हें सोंठ के पाउडर का सेवन जरूर करना चाहिए।

सोंठ शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए सबसे बेहतरीन औषधि मानी जाती है। इसके लिए आप एक चुटकी नमक के साथ गर्म पानी में थोड़ा सा सोंठ पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसका रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।

नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending