कब्ज : सुबह- सुबह फ्रेश होने में होती हैं परेशानी ? अमरूद का  जूस करें ट्राई, हर मॉर्निंग होगी शानदार

कब्ज की समस्या इंसान को कई बार काफी परेशान कर देती हैं। समय के साथ अगर कब्ज का इलाज न किया जाए तो यह बवासीर का रूप ले लेता हैं। इसीलिए हमें अपने खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। ताकि कब्ज जैसी समस्याएं सामने ना आ सके। कब्ज को दूर करने के लिए यू तो बाजार में कई प्रकार की दवाइयां और कई प्रकार की चीजें मौजूद हैं, लेकिन ये चीजें कई बार कब्ज से राहत नहीं दिला पाती हैं।

समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है और हम परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कब्ज की समस्या को अमरुद का जूस दूर कर सकता है ?  यदि नहीं तो आज इस लेख में हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं कि किस प्रकार आप अमरूद का जूस सेवन कर कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और बवासीर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को दूर कर सकते हैं। तो आइए इस बारे में जानते हैं।

अमरूद का जूस बनाने की विधि

अमरूद का जूस बनाने के लिए चाहिए ये चीज़े :  पके हुए अमरूद,  पिसी हुई काली मिर्च,  काला नमक, पुदीने के पत्ते, चीनी और दालचीनी का पाउडर।

अमरूद का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप अमरूद का गूदा निकालकर इसे एक बर्तन में उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर बीज वगैरह को अलग कर लें। इसके बाद एक बर्तन में अमरूद के पल्प को डालें और उसमें दालचीनी, कालीमिर्च, नमक डालकर मिला ले  और गाढ़ा होने तक इसे पकने दें। इसके बाद आपको इसे  बाउल में निकाल लेना है और ऊपर से पुदीने की पत्तियां और काला नमक डालकर इसका सेवन करना है। पुदीने की पत्तियों को इसमें पीसकर भी डाल सकते हैं।

इस प्रकार अगर आप कब्ज की समस्या में हफ्ते में कम से कम 2 बार अमरूद के जूस का सेवन करते हैं तो आप की कब्ज की समस्या छूमंतर हो जाएगी। बता दें कि कब्ज की समस्या को दूर करने में अमरुद अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही अमरूद का सेवन वेट लॉस में भी काफी मदद करता है क्योंकि अमरुद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो ओवरईटिंग से बचाता है।

ReplyForward

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending