कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा, कहा- समझौता नहीं करूंगा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू न सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। हालांकि सिद्धू ने यह स्पष्ट लिखा है कि वह कांग्रेस पार्टी में बने रहेंगे। पंजाब कांग्रेस इकाई में चल रहा यह भारी संकट पार्टी के लिए अशुभ साबित हो सकता है क्योंकि वह 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर से चुनाव की तैयारी कर रही है।

सिद्धू ने अपने इस्तीफे की घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, “एक आदमी के चरित्र का पतन समझौता करने के कोने से उपजा है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।”

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि वो एक स्थिर आदमी नहीं हैं, बॉर्डर से जुड़े पंजाब जैसे राज्य के लिए बिल्कुल फिट नहीं हैं। बता दें बीते कुछ दिनों से सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीत मतभेद की खबरें आ रही थी। बताया जा रहा है कि कामकाज से जुड़े अहम फैसलों और अधिकारियों की पोस्टिंग में सलाह और सहमति नहीं लिए जाने की वजह से सिद्धू कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending