कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, कहां – इस्तीफा दें केजरीवाल

राजधानी दिल्ली में शराब घोटाले मामले को लेकर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और उनके इस्तीफे के बाद भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद लगातार आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस पार्टी ही निशाना साध रही है इसी बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा किया है की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता  घर घर जाकर अपने भ्रष्ट मंत्रियों को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटेंगे। अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस भी पीछे नहीं रहने वाली। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के हर नुक्कड़ चौराहे पर केजरीवाल के जेल में बंद मंत्रियों के पोस्टर लगाएगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता भी घर घर जाकर उनके कारनामों से जनता को अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सभी नेताओं से विचार विमर्श कर  इसकी रूपरेखा तैयार कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के आरोप सही साबित हो रहे, केजरीवाल के मंत्रियों को जेल से इस्तीफा लिखना पर रहा है। अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल को गद्दी छोड़ दिल्ली के घर-घर जाकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आज दिल्ली में केजरीवाल का जनलोकपाल होता तो केजरीवाल की पूरी कैबिनेट जेल में होती।  उन्होंने कहा कि मीडिया में चर्चा है कि केजरीवाल दो शराब घोटाले सहित तमाम घोटाले में सम्मिलित मंत्रियों से इस्तीफा लेने के बाद, शराब घोटाले में शामिल दो ऐसे विधायकों को मंत्री पद पर सुशोभित कर रहे है, जिनके उपर शराब घोटाले में ही गंभीर आरोप है।

 

अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने विशाल प्रदर्शन कर केजरीवाल को गद्दी छोड़ने की माँग रखी है। अगर केजरीवाल  नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं देते है तो कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनके शराब घोटाले सहित तमाम घोटालेबाजों को मंत्री पद पर बनाए रखने तथा खुद बिना किसी पद के गद्दी पर बैठ ईमानदारी का चोला ओढ़ने की सच जनता को बताएगी।  उन्होंने कहा कि भाजपा भी शराब घोटाले में बराबर का जिम्मेदार है। कांग्रेस यह भी जनता तक पहुंचाएगी।

 

 

 

 

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending