आप पर कांग्रेस हमले अब और हुए तेज, कांग्रेस ने केजरीवाल को बताया घोटालों का मास्टमाइंड

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के मामले को लेकर दिल्ली कांग्रेस लगातार दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। इसी बीच शराब घोटाले सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया की रिमांड 20 मार्च तक बढ़ाए जाने को लेकर अब कांग्रेस के हमले आप पर और तेज हो गए है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सीबीआई द्वारा रिमांड नही बढ़ाने पर शराब घोटाले में मुख्य दोषी मनीष सिसोदिया अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के साथ तिहाड़ में रहेंगे।

और शराब घोटाले की आंच के कारण सौरभ भारद्वाज और आतिशी पर भी जांच चल रही है और कैलाश गहलोट 4288 करोड़ के डीटीसी घोटाला सीबीआई के अंतर्गत है। उन्होंने दिल्ली को घोटले की राजधानी बनाने वाले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तिहाड़ में सरकार होगी, जबकि शराब घोटाले में अरविन्द केजरीवाल मास्टर माईंड है।

अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से इस्तीफे मांग करते हुए कहा कि दिल्ली को घोटाले की राजधानी बनाने वाले भ्रष्टाचार के संरक्षक अरविन्द केजरीवाल के 10 वर्षों के कुशासन में 10 महाघोटाले हुए जबकि प्रशासनिक व मध्यम स्तर के भ्रष्टाचार के मामलों की कोई गिनती नही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के देखरेख में शराब घोटाला, बस घोटाला, शौचायलय घोटाला, क्लॉसरुम घोटाला,

विज्ञापन घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, बिजली सब्सिडी घोटाला, हॉस्पिटल घोटाला, सीसीटीवी घोटाला और पूसा डीकंपोजर घोल घोटाला हुऐं हैं। इनके अलावा राशन घोटाला, वक्फ बोर्ड घोटाला, पीडब्लूडी घोटाला भी बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। यह सभी भ्रष्टाचार के मामले दिल्ली की जनता के सामने है जिनकी जांच सरकारी एजेंसिया कर रही है या कोर्ट के आधीन है।

अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली को घोटाले की राजधानी बनाने वाले अरविन्द केजरीवाल मास्टर नहीं मास्टर माइंड है। केजरीवाल पूर्व कानूनी मंत्री जितेन्द्र तौमर का सर्टिफिकेट चेक किया और कोर्ट में तौमर की डिग्री फर्जी साबित हुई। सत्येन्द्र जैन के कागजात चेक किए, जैन 9 महीनों से जेल में है और भ्रष्ट मनीष सिसोदिया को कट्टर ईमानदारी सर्टिफिकेट देकर उन्हें क्लीन चिट दी, सिसोदिया को कोर्ट से बेल नही तिहाड़ में जाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल घर-घर जाकर दिल्लीवासियों के समक्ष अपनी सफाई करने की बजाय दिल्ली वालों से माफी मांगे। पेंशन 10 वर्षों में हुए घोटालों की जिम्मेदारी लेते हुए अरविन्द केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई, और बेरोजगारी पर धरना प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी अपने पार्टी उदय के उदेश्य से हटकर मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन की जेल में जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज अपना मानसिक संतुलन खौ बैठे है।

उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली को 15 वर्षों में कांग्रेस ने विकसित राजधानी बनाया था, उसे आम आदमी पार्टी की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने घोटाले की राजधानी, नशे की राजधानी, प्रदूषित राजधानी और रेप केपिटल जैसे नामों से सुशोभित किया है, दिल्ली को बर्बाद करने की जिम्मेदारी लेते हुए केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending