नारियल पानी बनाता है हमारे इम्यून सिस्टम को बहुत ही ज्यादा मजबूत

कोरोना का दूसरा स्ट्रेन बहुत ज्यादा लोगों का जान ले रहा रहा है। देश में  बेड और ऑक्सीजन  की इतनी कमी आ रही कि कई लोगों को अपना जान गवाना पर रहा। इसलिए यह जरूरी है कि आप संक्रमित होने से बचें, ताकि अस्पताल जाने की नौबत ही न आए। संक्रमण से बचाव के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है और इसके लिए लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। लोगों का भी ध्यान है क्या खा पी के बनाये अपने इम्यून को मजबूत। अधिक से अधिक फलों का सेवन कर रहे हैं तो तमाम हेल्दी ड्रिंक्स का सहारा ले रहे हैं। लेकिन हाल के दिनों में नायिरल पानी के दाम आसमान पर जा पहुंचे हैं।

जो नारियल पहले 40 से 50 रुपए की रेंज में मिलता था और अब उसकी कीमत 60 से 70 रुपए जा पहुंची है। नारियल पानी को इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे बढ़िया स्रोत बताया जा रहा है। जो लोग इन दिनों होम आइसोलेशन में हैं वे नारियल पानी का सेवन काफी ज्यादा कर रहे हैं। अब इसके दाम में अचानक से बढ़ोतरी हुई है। नारियल पानी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत कर तमाम तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखता है। आइए जानते हैं नारियल पानी के अनगिनत फायदे

.  नारियल पानी में विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। कई अध्ययनों में भी यह साबित हुआ है कि नारियल पानी हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

. नारियल पानी को लिवर के लिए लाभदायक माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर से कई तरह के जहरीली पदार्थों को बाहर निकालते हैं और लिवर को साफ और स्वस्छ बनाते हैं।

. नारियल पानी में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से स्ट्रोक के खतरे को भी कम करने में मदद मिलती

. जिम में वर्कआउट हो या फिर रनिंग या साइकिलिंग के बाद अगर सुस्ती महसूस होने लगे हों तो नारियल पानी एक मिनट में झट से पूरी थकान दूर कर देता है। सुबह एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी का सेवन बहुत लाभदायक होता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending