स्वस्थ शरीर के लिए हेल्थी डाइट के साथ ही रात के समय भरपूर नींद लेना भी आवश्यक है। अगर कोई व्यक्ति भरपूर हेल्थी डाइट लेता है लेकिन रात के समय 8 घंटे या फिर 7 घंटे की नींद नहीं लेता तो इससे कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो रात के समय भरपूर और गहरी नींद लेना काफी जरूरी है। इससे स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं और कई बीमारियों का खतरा भी टल जाता है।
आजकल की भागती – दौड़ती जिंदगी में अक्सर यह देखा गया है कि लोग काफी रात देर रात तक जगे रहते हैं। रात को नींद पूरा ना हो पाने के कारण सुबह कई प्रकार की समस्याओं और मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप उन व्यक्तियों में हैं जिन्हें रात को अच्छी नींद नहीं आती है या फिर नींद आने में परेशानी होती है तो आज हम इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अच्छा नींद दिलाने में काफी सहायक होते हैं। तो आइए इस बारे में जाने।
1. अगर आपको रात के समय अच्छी नींद नहीं आती है और आप काफी देर तक नींद ना आने के कारण जगे रहते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ थोड़ा हल्दी मिलाकर पीना चाहिए। दरअसल, रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना जहां शरीर को कई प्रकार के फायदे दिलाता है अगर आप दूध में हल्दी मिलाकर पीते हैं तो इससे काफी जल्दी नींद भी आ जाती है। इससे शरीर को कई प्रकार के फायदे भी मिलते हैं। नियमित तौर पर गर्म दूध के साथ थोड़ा हल्दी मिलाकर पीना अनिद्रा की समस्या को दूर करने का कार्य करता है।
2. अगर कोई व्यक्ति और अनिंद्रा की समस्या से जूझ रहा है तो उसे चेरी का जूस भी जरूर ट्राई करना चाहिए। चेरी का जूस अनिंद्रा के लक्षणों को दूर करता है। अगर आप दिन में दो बार तरीका चेरी का जूस पीते हैं तो यह आपको अच्छी नींद दिलाने में काफी सहायता करता है।
3. एक कप गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी अनिद्रा की समस्या दूर होती है। रात को सोने से पहले एक गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर नियमित तौर पर अगर पिया जाए तो अनिद्रा की समस्या दूर होती है और नींद ना आने की परेशानी जल्द ही छूमंतर हो जाती है।
4. अनिंद्रा की समस्या को दूर करने के लिए लेमनग्रास भी काफी फायदेमंद है। लेमन ग्रास चाय अनिद्रा की समस्या को दूर करने के साथ ही शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाने का कार्य करता है जिससे शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। नियमित तौर पर लेमन ग्रास चाय का सेवन अनिद्रा की समस्या को दूर करता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।