तुलसी का पौधा काफी पवित्र माना जाता हैै। भारत में अक्सर हर – घर में हरा – भरा तुलसी का पौधा देखने को मिल जाता है। तुलसी का पौधा एक और जहां धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होता है तो वही घर में तुलसी के पौधे का होना वातावरण को भी काफी शुद्ध रखता है। घर में हरा। – भरा तुलसी का पौधा होना खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
यही कारण है कि लोग तुलसी के पौधे का विशेष ख्याल रखते हैं। लेकिन कई बार तुलसी का पौधा सुख जाता है जो कि दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि अगर घर में तुलसी का पौधा सूख जाए तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाए रखने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
1. तुलसी के पौधे को हरा – भरा बनाने के लिए इस में गोबर की खाद का इस्तेमाल किया जाता है। गाय के गोबर को सुखाकर इसे पाउडरनुमा बना ले और समय-समय पर इसे तुलसी के पौधे में देते रहें। इससे तुलसी का पेड़ हरा– भरा बना रहता है।
2. तुलसी के पौधे के लिए सही मिट्टी चुनना काफी जरूरी होता है। तुलसी का सूखे इसके लिए सही मिट्टी का चयन जरूरी है। तुलसी के पौधे के लिए लाल या रेतीली मिट्टी काफी उपयोगी मानी जाती है।
3. तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। कई घरों में लोग बिना नहाए ही तुलसी के पत्ते को तोड़ते हैं। माना जानता है कि इस तरह से तुलसी के पौधे से तुलसी के पत्ते को तोड़ना भी तुलसी के पौधे के सूखने का एक कारण हो सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी के पौधे से पत्ते नहा कर ही तोड़ने चाहिए।
4. तुलसी का पौधा हमेशा हरा – भरा रहे इसके लिए तुलसी के पौधे के लिए नियमित जल भी आवश्यक है। वैसे तो लोग पूजा करने के समय तुलसी के पौधे में जल अर्पण करते हैं। लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार रविवार को तुलसी में जल अर्पण नही करना चाहिए। साथ ही बरसात के मौसम में तुलसी में पानी नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे तुलसी के पौधे के जड़ को नुकसान पहुंच सकता है।
ReplyForward |