BJP ने कसा पंजाब के नए मुख्यमंत्री पर तंज, कहा – 2,290 ट्विटर फॉलोअर्स वाले को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना देश का दुर्भाग्य

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल को फॉलोअर्स के आधार पर जज करने का अब मोहतोड़ जवाब दिया है। इसी कड़ी में हालिया नवनियुक्त पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर ट्विटर पर जवाब देकर बीजेपी ने अपना बदला पूरा कर लिया। बीजेपी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘पूरे देश में 2,290 लोगों की पसंद चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नये मुख्यमंत्री होंगे। ये सोनिया गांधी की तरफ़ से पंजाब की जनता के मुंह पर करारा तमाचा है।’

गौरतलब हो की भारतीय जनता पार्टी ने जब भूपेंद्र पटेल के गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया था तो मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर उनके कम फॉलोअर्स को लेकर तंज कसा था। कांग्रेस का कहना था कि महज मात्र 14 हजार लोगों की पसंद को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया है। अब एक सप्ताह के बाद यही मौका बीजेपी के हाथ लग गया है। बता दें कि जिस समय कांग्रेस ने चन्नी के नाम की घोषणा की थी। उस समय चन्नी के ट्विटर पर महज 2200 के करीब फॉलोअर्स थे। हालांकि अब इसकी संख्या बढ़ती जा रही है।

आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आज दोपहर करीब ग्यारह बजे वह चंडीगढ़ में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। चन्नी के नाम की घोषणा से पहले कांग्रेस में सुखजिंदर रांधवा, अंबिका सोनी, सुनील जाखड़ सरीखे नामों पर अटकलें लगाई गईं। किसा के नाम पर सहमति नहीं बनी। बाद में कांग्रेस आलाकमान ने चन्नी के नाम की घोषणा कर सभी को चौंका दिया।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending