तेलंगाना बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने सोमवार को यूपी दौरे के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी की तुलना गिरगिट से कर डाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘गिरगिट’ की तरह अपना रंग बदल रही हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर लखीमपुर खीरी कांड का राजनीतिक लाभ उठाने का भी आरोप लगाया है। बता दें बीजेपी नेता एनवी सुभाष की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में पूजा करने पहुंची है।
सोमवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने आगे कहा की, “प्रियंका गांधी ने हिंदू धर्म की तारीफ करना शुरू कर दिया। गांधी परिवार ने कभी हिंदू परिवारों के बारे में नहीं सोचा। प्रियंका गांधी ने एक ईसाई से शादी की, उनकी मां एक ईसाई हैं और उनके दादा एक मुस्लिम हैं।
“बीजेपी नेता ने कहा कि उन्होंने (प्रियंका गांधी) 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह सब खेल खेला है। जो यह दिखाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसानों के आंदोलन का इस्तेमाल कर रही थी।
बीजेपी नेता ने आगे कहा, “अचानक, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में मंदिरों में जाकर हिंदू बनने लगे हैं। उनकी हाल की यूपी यात्रा एक चुनावी हथकंडा था।” तेलंगाना बीजेपी ने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
साथ में यह भी कहा कि हाल में प्रियंका गांधी का एक्शन पार्टी में गठबंधन सहयोगियों की कमी के कारण सामने आई है। बता दें इन दिनों प्रियंका गांधी अपने वाराणसी दौरे पर है। इस दौरान एक रैली को भी सम्बोधित करते हुए प्रियंका ने अगले कुछ महीने तक यूपी में रुकने की घोषणा की है