बिहार: मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, सदन के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन

पटना में प्रदर्शन करने वाले पंचायत और वार्ड सचिवों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना के विरोध में भाकपा माले आज विरोध प्रदर्शन कर रहा है। भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर प्रदर्शन किया है। भाकपा माले के विधायकों ने वार्ड सचिवों पर लाठीचार्ज की घटना और इसके लिए दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है।

माले विधायक ने कहा कि, ” वार्ड सचिव के आंदोलन पर जो लाठी चार्ज हुआ है, वे गलत है। वे लोग मांग कर रहे थे कि हमे वेतनमान और हमारी नौकरी पक्की कीजिए। लेकिन सरकार ने उनलोगों पर लाठीचार्ज करवाया। लोकतांत्रिक प्रदेश में अगर कुठ पटना आकर अपनी बात रखते है तो, ये कहां का नियम है कि उनपर लाठीचार्ज करवा दें। पूरे गांधी मैदान को घेरकर उनलोगों को पीटा गया है।

बिहार में लोकतंत्र को रिप्लेस कर लाठीतंत्र लाने की कोशिश है। यह हमारे लिए मुद्दा अहम सवाल है। कई सारे मुद्दे है, जो हमलोग उठा रहे हैं। “इसके साथ ही पंचायत और वार्ड सचिवों को लंबे समय से मानदेय का भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा। इस पर सरकार से जवाब मांगा है। साथ ही साथ शराबबंदी कानून के तहत दलितों और गरीबों पर किए जा रहे मुकदमे के खिलाफ भी माले विधायकों ने प्रदर्शन किया है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending