अगर आप मेरे रैपर और सिंगर हनी सिंह के फैन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, iifa 2022 भाग लेने पहुंचे हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक बड़ा अपडेट दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान हनी सिंह ने बताया कि वे इस साल करीब 10 गाने रिलीज करने वाले हैं। हनी सिंह के इस बयान के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हनी सिंह के गाने कुछ वर्षों से काफी कम रिलीज हो रहे हैं। बता दें कि हनी सिंह आइफा 2022 में परफॉर्म भी करने वाले हैं। इसको लेकर भी उनके फैंस में काफी उत्साह है।
गौरतलब है कि हनी सिंह के गाने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। उनके गानों में बात ही कुछ ऐसी होती है कि हर कोई खुद को डांस करने से नहीं रोक पाता है। हनी सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं जो अक्सर उन लोगों की प्ले लिस्ट में मिल जाते हैं। अब जैसा कि हनी सिंह ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उनके कई गाने इस वर्ष रिलीज होंगे तो इसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर हनी सिंह के फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब देखना होगा कि हनी सिंह के गाने जो साल रिलीज होने वाले है वे लोगों को कितना पसंद आता है।