पेट्रोल डीजल की कीमतो में बड़ा बदलाव, आम जनता को मिली 15 पैसे की राहत, जानिए अपने शहर के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है। तेल कंपनियों की ओर से आज 24 सितंबर शुक्रवार को भी पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते कई समय से तेल उत्पादों के दामों में स्थिरता बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत के बावजूद तेल उत्पाद रिकार्ड स्तर पर बिक रहा है।

बीते 5 सितंबर को तेल कंपनियों ने आम जनता को 15 पैसे की राहत दी थी। इसके बाद से लगातार दाम स्थिर बने हुए हैं।IOCL के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 101.19 रुपये और डीजल की कीमत 88.62 रुपये प्रति लीटर है। गौरतलब है कि सितंबर के महीने में दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। महीने की शुरुआत यानी 01 सितंबर को भारतीय बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों (Fuel Price) में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी।

वहीं, 05 सितंबर को फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में 15-15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी। इस तरह हफ्ते भर में पेट्रोल-डीजल 30-30 पैसे सस्ता हुआ है। बता दें कि राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में अंतर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगाए टैक्‍स एवं ढुलाई के दाम की वजह से अलग-अलग होता है।

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

जानें आज आपके शहर के दाम

राज्य                पेट्रोल               डीजल

दिल्ली              101.19             88.62

मुंबई                107.26            96.19

चेन्नै                  98.96              93.26

कोलकाता         101.62             91.71

भोपाल             109.63            97.43

रांची                96.21              93.57

बेंगलुरु             104.70            94.04

पटना               103.79            94.55

चंडीगढ़            97.40              88.35

लखनऊ            98.30             89.02

हर दिन होता है तेल उत्पादों की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending