गर्मी के इस मौसम में चुकंदर बाजार में आसानी से मिल जाता है। मैरून रंग की ये सब्जी अक्सर लोगों को पसंद होती है। इस बात से बिलकुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि चुकंदर का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चुकंदर का सेवन दिमाग की क्षमता को भी तेज कर सकता है। कहने का अर्थ की चुकंदर का सेवन ब्लड वेसल्स के फैलाव को बढ़ावा देकर ब्रेन की कार्यप्रणाली में सुधार कर सकता है। जाहिर सी बात है कि उम्र बढ़ने के साथ ही मनुष्य की मानसिक और संज्ञानात्मक कार्यप्रणाली स्वाभविक रूप से कम होती जाती है। ऐसे में इसे दुरुस्त और सही रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं।
योग और व्यायाम के द्वारा भी मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को सुधारा जा सकता है। इसके अलावा खानपान में चुकंदर को शामिल करने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है। चुकंदर में मिनरल्स और जरूरी विटामिंस तथा कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इसे अन्य सब्जियों से अलग भी बनाता है। इसके साथ ही चुकंदर का सेवन करने से शरीर में ब्लड की मात्रा भी ठीक रहती है। चुकंदर को कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। चुकंदर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे पकाना नहीं होता है। चुकांदर को आप सीधे तौर पर खा सकते हैं।
इसे आप सलाद के रूप में खा सकते हैं, इसका जूस बनाया जा सकता हैं और इसके अलावा चुकंदर का पराठा तथा चुकंदर का हलवा भी लोग खूब पसंद करते हैं। चुकंदर का सेवन एक और जहां मेमोरी बढ़ाने का काम करता है तो वही इसका एक और फायदा ये है कि अगर आप नियमित तौर से उचित मात्रा में चुकंदर का सेवन करते हैं तो ये आपको अवसाद से भी बचाता है। चुकंदर दिमाग को बूस्ट करने के साथ ही शरीर को आने को लाभ पहुंचाने में सहायक है।