कोरोना के बढ़ते मामलों को देख राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सैन्य सहायता की मदद मांगी। बता दें कि ये वही अरविन्द केजरीवाल हैं, जिन्होंने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताते हुए इसके सबूत माँगे थे और आज उसी की सहायता मांगी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी रविवार 1 मई 2021 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र के माध्यम से सेना से मदद की माँग की। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में अनियंत्रित होते हालातों को देखते हुए हमें अभी ऑक्सीजन को लेकर काफी समस्या हो रही है। उन्होंने पत्र में कहा कि,” डीआरडीओ ने जिस तरह एक हॉस्पिटल तैयार किया है, उसी तरह और हॉस्पिटल तैयार किए जाएँ। ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर बाकी व्यवस्था के लिए भी आर्मी की मदद चाहिए होगी। ” जानकारी के मुताबिक, दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष भी एक जनहित याचिका भी दायर की गई है। इस याचिका में दिल्ली में सिस्टम की विफलता को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र बलों को ऑक्सीजन की आपूर्ति का प्रबंधन सौंपने की माँग की गई थी।
वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 20,394 नए मामले सामने आए है और 407 लोगों की मौत हुई है। वहीं संक्रमण दर घटकर 28.33 प्रतिशत हो गयी है। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 11,94,946 मामले आए हैं जिनमें से 10.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठने वाले अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांगी सैन्य सहायता की मदद
