खूब पसीना आने की समस्या से हैं परेशान ? डाइट में करें बदलाव, मिलेगा फायदा

गर्मियों में पसीना आना एक आम बात है। लेकिन कई लोगों को कुछ ज्यादा ही पसीना आता है। इसी कारण से ऐसे लोगों को कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। पसीना और पसीने से आने वाली बदबू लोगों को कई बार परेशान कर देती हैं लोग कई बार इसके लिए दवाई भी लेते हैं। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ता है।

ऐसे में सवाल है कि खूब पसीना आने की समस्या से छुटकारा कैसे पाया जाए ? तो इसके लिए आपको अपने डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।  कहने का अर्थ है कि आपको अपने डाइट में कुछ चीज शामिल करने की भी जरूरत है और कुछ चीजों को त्यागने की भी जरूरत है। इसी के बारे में आपको इस लेख में हम बताने जा रहे हैं। 

1. अलसी के बीज – वैसे लोग जो काफी ज्यादा पसीना आने की समस्या से परेशान है उन्हें अलसी का बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। अलसी के बीज खूब पसीना आने की समस्या को दूर करते हैं। इसके अलावा अलसी के बीज का सेवन वजन को कम करने के अलावा भी शरीर को अन्य कई फायदे पहुंचाता है। 

2. खूब पसीना आने की समस्या से परेशान लोगों को सरसों के तेल में बना खाना खाना चाहिए। दरअसल इससे खूब पसीना आने की समस्या तो बंद हो ही जाती है। साथ ही पसीने से आने वाला दुर्गंध ही छूमंतर हो जाता है।

3. इसके अलावा लोगों को वैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमें कैल्शियम और विटामिन बी पाया जाता है। दरअसल ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर में  खूब पसीना आने की परेशानी से निजात दिलाता है।

इन खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी

1. वैसे खाद्य पदार्थ जिनमें कैफिन अधिक मात्रा में पाया जाता है उनसे दूरी बनाए। क्योंकि अधिक कैफीन शरीर में खूब ज्यादा पसीना आने के लिए जिम्मेदार होता है। 

2. खूब तली – भुनी हुई चीजों से भी दूरी बनाए क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ शरीर में खूब पसीना आने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

3. इसके साथ ही फास्ट फूड, प्रोस्टेट फूड और जंक फूड आदि से दूरी बनाए। इनको अपनी डाइट में शामिल ना करें क्योंकि इससे ज्यादा पसीना आने की समस्या सामने आती है।

ReplyForward

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending