किसी भी चीज का सपने में दिखने का कुछ मतलब होता है। अगर सपने में फल दिखाई देते हैं तो इसका भी एक मतलब होता है। स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने में मीठे फल का देखना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
आज के इस लेख में हम आपको सपने में देखे गए फलों और उनसे जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि विभिन्न फलों के सपने में देखे जाने के क्या क्या मायने हैं।
1. संतरा – अगर कोई व्यक्ति सपने में संतरा देखता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को नौकरी में ऊंचा पद हासिल होने वाला है और करियर ऊंचाइयों को छुएगा।
2. अनानास – सपने में अनानास का दिखना इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जीवन में बहुत जल्द ही सफल होने वाले हैं। अनानास का सपने में दिखना इच्छा पूर्ति का संकेत माना जाता है।
3. अंगूर – अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में अंगूर को देखता है तो इसका मतलब है कि उसके शारीरिक और मानसिक कष्ट जल्द ही दूर होने वाले हैं। अंगूर का सपने में दिखना एक तरह से दुखों के दूर होने की ओर संकेत करता है।
4. अमरूद – अमरूद जैसे फल का सपने में दिखना रोमांटिक लाइफ में प्रवेश करने की ओर इशारा करता है।