सेब का जूस में कई बीमारियों को दूर भगाने के लिए चमत्कारिक उपाय है। इसमें पाए जाने वाले जरूरी पोषण शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसका जूस शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स ,मिनरल और विटामिन की कमी को पूरा कर देता है। सेब का रस हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, अस्थमा के लक्षणों से छुटकारा दिला सकता है, वजन घटाने में सहायता कर सकता है और कुछ कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।
सेब के रस के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है जिनमे से कुछ फायदे निम्नलिखित है:-
हड्डियों को बनाएं मजबूत– सेब के जूस में बोरोन, विटामिन सी और आयरन होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बता दें कि सेब में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है इसलिए रोज सुबह सेब खाएं या फिर जूस पिएं।
कैंसर से रोकथाम- रोजाना सेब का जूस पीने से कैंसर और ट्यूमर जैसी बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं। रोजाना इसके सेवन से फेफड़ों में होने वाले कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर समझा जाता है।
कब्ज से दिलाए राहत- पेट साफ नहीं होने के कई कारण होते है, जिनमें से एक है कब्ज की समस्या है। कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना सेब का जूस पिएं, इसमें मौजूद सोरबिटॉल तो इससे राहत दिलाता है।
डिटॉक्स के लिए है बेहतर ऑप्शन- एसिडिटी / टॉक्सिन्स और लिवर से अपशिष्ट पदार्थों को निकालता है सेब का जूस। सेब के छिलके में पैक्टिन होता है जो कि पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है।
लीवर फंक्शन में सुधार कर सकता है– सेब का रस मैलिक एसिड से भरपूर होता है। यह यकृत समारोह को बढ़ावा दे सकता है। रस भी पेशाब को उत्तेजित कर सकता है, और यह लीवर स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दे सकता है।
अस्थमा से मिलेगी राहत- फ्लेवोनॉयड सुपर एंटीऑक्सिडेंट हैं जो अस्थमा से बचाव करता है। रिसर्च के मुताबिक यह फेफड़ों को मजबूत बनाता है और उसे सही रूप में काम करने में मदद करता है। बेहतर परिणाम के लिए रोजाना जेब का जूस पिएं।
हृदय को बनाएं स्वस्थ- सेब के रस में पोटेशियम पाए जाते हैं, रोजाना इसके सेवन से आप हृदय को स्वस्थ बना सकते हैं। जेब के रस में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद है। मार्केट में एप्पल जूस आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन उचित पोषण के लिए घर पर एप्पल का जूस बनाएं।
आंखों की रोशनी में सुधार करता है- सेब (और उनके रस) विटामिन ए से भरपूर होते हैं। यह विटामिन दृष्टि में सुधार करने में मदद करता है और नेत्र विकारों को रोकता है। ऐसे में आपको अपनी डेली डाइट में एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।