अमूमन हम लोगो ने अब तक केवल टीवी सीरियल और फिल्मों में ही मरकर जिंदा होने वाली कहानियां देखी है। लेकिन क्या आप जानते है अमेरिका से एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। जहां एक महिला को हार्ट अटैक आने के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन अचानक ही महिला 45 मिनट बाद फिर से जीवित हो गई। सुनकर शायद आपको विश्वास ना ही लेकिन ये एक सच्ची घटना है। जिसने महिला के परिजनों से लेकर डॉक्टर्स को भी हैरत में डाल दिया है।
दरअसल, पूरा मामला अमेरिका के मैरीलैंड का है। जिस महिला के साथ ये अजीब वाकया घटा उसका नाम कैथी है। कैथी बहुत खुश थी क्योंकि उसकी बेटी को बच्चा होने वाला था। महिला अपनी बेटी की डिलीवरी की तैयारी कर रही थी। लेबर पेन शुरू होते ही महिला उसको लेकर अस्पताल पहुंची, जैसे ही उसने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया उसे हार्ट अटैक आ गया। डॉक्टर्स की एक टीम ने महिला को देखा और थोड़ी ही देर में उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि परिजनों के कहने पर डॉक्टर्स महिला को काफी देर तक सीपीआर देते रहे। इस दौरान कहा जा रहा है की महिला की दिल की धड़कन करीब 45 मिनट तक रुक गई थी। शरीर ठंडा पड़ गया था और सांसे थम तक थी। शोक का मातम मचा ही था की तभी अचानक कैथी की सांसें और पल्स रेट लौट आई। डॉक्टर्स ने उनकी जांच के बाद उनके जिंदा होने की पुष्टि भी कर दी। कैथी को फिर से जिंदा देख हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर यह चमत्कार कैसे हुआ है।
कैथी के होश वापस आने के बाद जब उसने पूरी घटना सुनी तो उसके भी होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक अभी भी महिला को हॉस्पिटल में ही डॉक्टर्स की देखरेख में रखा गया है। लेकिन कैथी का मरने के बाद जिंदा होने अभी भी लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ है। माना जा रहा है की डॉक्टरों ने जब कैथी की पल्स देखी तो वो बंद हो चुकी थी और उनके दिमाग तक ऑक्सीजन भी नहीं पहुंच रही थी। जिसके बाद डॉक्टर्स ने सीपीआर की बदौलत कैथी को बचा लिया।