कपिल सिब्बल के विरोध में उतरे कांग्रेस के ही तमाम नेता, सिब्बल पर लगाया झूठ और भ्रामक खबरे फैलाने का आरोप

पंजाब कांग्रेस में जारी उठा पटक कम होने का नाम ही नही ले रही है। पार्टी के अंदर ही घमासान चल रहा है। पिछले दिनों ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक बयान दिया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास फिलहाल कोई भी अध्यक्ष तक नहीं है। सिब्बल के इस बयान के बाद से ही विरोधियों ने उनपर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया है।

इस बीच अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कपिल सिब्बल पर जोरदार हमला बोला है और कहा है की कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं है, यह झूठ है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस में कई बार विभाजन हुआ है, यह कोई नई बात नहीं है। सोनिया गांधी हमारी पार्टी की अध्यक्ष हैं, वे काम कर रही हैं। जो कह रहे हैं कि कांग्रेस में अध्यक्ष नहीं है, वह झूठ है। खड़गे ने आगे कहा कि पंजाब कांग्रेस की समस्या को हम आज या कल में सुलझा लेंगे।

वहां पर मामला सुलझ जाएगा, इसमें कोई संशय नहीं है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कपिल सिब्बल के बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि कपिल सिब्बल हमारे वरिष्ठ नेता हैं और वकील भी हैं। उनका इस प्रकार से बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सभी ने सोनिया गांधी को स्वीकार किया।

वे अभी तक कार्यरत हैं। इसके अलावा सीएम बघेल ने केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव वाले बयान पर भी सिब्बल की निंदा की। उन्होंने कहा कि बीच में चुनाव की घोषणा हुई लेकिन कोरोना की वजह से उसे स्थगित किया गया। उसके बाद ये सवाल उठाया जाना हास्यास्पद है।

इधर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए कहा कि कपिल सिब्बल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ये साफ है कि कांग्रेस की लीडरशिप सोनिया गांधी के पास है। जितने निर्णय हो रहे हैं कांग्रेस अध्यक्षा कर रही हैं। ये दुर्भाग्य है कि कपिल सिब्बल जैसा ज्ञानी व्यक्ति को यही नहीं पता की कांग्रेस की लीडर सोनिया गांधी हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending