भारत आज के समय में कोरोना महामारी की यातनाएं झेलने को मजबूर है। हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और कोरोना संक्रमित के लगातार बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। जिसके मद्देनजर बीते दिनों प्रियंका ने ग्लोबल स्तर पर भारत मे कोरोना से मची तबाही पर सभी देशी से मदद की अपील की थी। जिसके बाद अब निक जोनस ने भी अपने फैन्स और फॉलोअर्स से भारत का सहयोग करने के लिए कहा है। निक जोनस ने कहा “आई लव यू इंडिया।” बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक अपने प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन के जरिये सपोर्ट जुटा रहे हैं।
हालांकि, प्रियंका चोपड़ा भी पिछले दिनों इंस्टाग्राम वीडियो में ‘ग्लोबल कम्यूनिटी’ से अपील कर चुकी है की सभी भारत का साथ दें। मैं लंदन बैठी हूं और भारत में अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि अस्पतालों की क्या स्थिति है, आईसीयू में जगह नहीं, एंबुलेंस बिजी हैं, ऑक्सीजन सप्लाई नहीं है, कब्रिस्तानों में लाशों की भीड़ है क्योंकि बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। भारत मेरा घर है और भारत से लहू बह रहा है। इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि जो पैसा जुटेगा उसे सीधे कोविड केयर सेंटर्स, आइसोलेशन सेंटर्स और ऑक्सीनज जेनरेशन प्लांट्स, मेडिकल इक्विपमेंट और वैक्सीन सपोर्ट मोबलाइजेशन के लिए दिया जाएगा।
प्रियंका के बाद अब निक जोनस ने भी गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट मे लिखा, “भारत को हमारी मदद की जरूरत है। प्लीज आप जो दे सकते हैं दीजिए। आई लव यू इंडिया।” बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक अपने प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन के जरिये सपोर्ट जुटा रहे हैं। सपोर्ट मे आए फैंस कॉमेंट सेक्शन में जताया निक जोनस का आभार लिखा, बहुत-बहुत शुक्रिया… भारत भी आपको प्यार करता है। थैंक यू जीजू।