आखिर दिल्ली के इस तालाब में क्यों मरने लगी है मछलियां ?

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ स्थित तालाब में अचानक मछलियों की मृत्यु होने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। तालाब में लगातार मछलियां मर रही है जिसको लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। तालाब में काफी अधिक संख्या में मछलियां मर गई है जिसको लेकर स्थानीय लोग भी काफी हैरान है। तालाब में मृत पाई गई मछलियाों में कई प्रकार की मछलियां शामिल है। इसके पीछे क्या कारण है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन इस प्रकार तालाब में मछलियों के मरने को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला पिछले 1 हफ्ते से जारी है। नजफगढ़ के तालाब में लगातार हो रही मछलियों के मौत की जानकारी सामने आने के बाद कुछ अधिकारियों की टीम द्वारा जायजा भी लिया गया है ताकि मछलियों के मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। नजफगढ़ स्थित तालाब में अचानक मछलियों के मरने के पीछे मछलियों में आई कुछ बीमारी, पानी में कुछ कमी या फिर इसके पीछे प्रदूषण को भी एक कारण माना जा रहा है। 

आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में इस तालाब में इतनी संख्या में मछलियों को मरते नहीं देखा। फिलहाल इसके पीछे क्या कारण है इसकी जांच की रिपोर्ट तीन से चार दिन में आने की बात कही जा रही है। उसके बाद ही स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि नजफगढ़ स्थित तालाब में मछलियां अचानक मर रही हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending