वर्तमान में गर्मियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में बाजार में खीरा आसानी से मिल जाता है। खीरा जहां शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है तो वहीं शरीर को हाइड्रेट रखने में भी इसकी एक अहम भूमिका है। लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर खीरे को छीलकर खाना चाहिए या फिर बिना छीले। इसको लेकर लोगों की अपनी – अपनी राय है।
लेकिन खीरे को छीलकर खाने से इसमें मौजूद विटामिन K और कई मिनरल्स गायब हो जाते हैं। वहीं अगर आप खीरे को बिना छिले हुए खाते हैं तो आपको यह सारे पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन इसमें एक शर्त यह है कि अगर आप खीरे को बिना छीलकर खाते हैं तो इसका साफ सुथरा होना जरूरी है। इस लेख में हम आपको खीरा को बिना छीले खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
1. छिलके सहित खीरे का सेवन स्कीन डैमेज को कंट्रोल करने में मदद करता है। दरअसल खीरे के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं तथा स्किन को शाइनी भी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
2. खीरे को छिलके किस सहित सेवन करने से कब्ज जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं। खीरे के छिलके में मौजूद पोषक तत्व पेट संबंधी कई परेशानियों से भी निजात दिलाते है।
3. छिलके के साथ खीरा का सेवन हार्ट को भी हेल्दी बनाए रखने का कार्य करता है। दरअसल खीरे के छिलके में मौजूद विटामिन K ब्लड क्लोटिंग को रोकने में मददगार होता है। साथी ब्लड वेसल्स को ये हल्दी रखता है जिससे हार्ट संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
4. खीरे के छिलके में विटामिन A पाया जाता है जो कि आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। खीरे के छिलके के साथ खीरे का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है।
ReplyForward |