बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का आज जन्मदिन है। शाहिद कपूर आज 42 वर्ष के हो गए हैं और आज वे अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैन सहित बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शाहिद कपूर ने सभी का धन्यवाद किया है। बात अगर शाहिद कपूर की करे तो शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है।

उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। शाहिद कपूर ने “जब वी मेट”, ” कबीर सिंह ” जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं जिन्हें लोग देखना काफी पसंद करते हैं। शाहिद कपूर के फैंस की संख्या काफी ज्यादा है। शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अपने फ्रेंड से इंटरेक्ट करते रहते हैं। बता दे कि शाहिद कपूर बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के बेटे हैं। शाहिद कपूर को उनके कैरियर की शुरुआत में चॉकलेटी बॉय के रूप में देखा जाता था।

लेकिन इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में की और हर रोल में खुद को साबित किया। बता दें कि शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। ताल और दिल तो पागल है जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनेता शाहिद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपनी झलक दिखलाई थी। लंबे संघर्ष के बाद साल 2003 में शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव थी।

बता दें कि शाहिद कपूर आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके जन्मदिन पर उन्हें हर ओर से बधाइयां मिल रही है। बात अगर एक्टर के करियर की बेहतरीन फिल्मों की करें तो शाहिद कपूर ने साल 2006 में फिल्म ” विवाह ” में काम किया था जो आज भी लोगों के पसंद बना हुआ है। इसके अलावा साल 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म ” जब वी मेट ” को भी जितनी बार देखा जाए यह फिल्म उतनी बार अच्छी लगती है।