एक महिला ने किया अजीब सा दावा सुन कर हैरान रह जायेंगे। महिला का दावा है कि वो माँ बनी है बिना किसी शारीरिक संबंध बना के। वो हवा के जरिए गर्भवती हुई पहले उसके थोड़ी देर बाद मां बन गई।
ये घटना इंडोनेशिया का है जहां एक 25 साल की महिला सीती ज़िनाह के हैरान करने वाले दावे है कि उसने किसी पुरुष से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए हैं, अचानक लेटे-लेटे हवा से ही वह गर्भवती हो गई। महिला ने इस बात को खुद इंडोनेशिया के एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि दोपहर के समय प्रार्थना के बाद वह अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी। अचनाक उसे लगा कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है। घटना के 15 मिनट बाद उसके पेट में दर्द होने लगा और उसका पेट बड़ा होने लगा। इसके बाद महिला नजदीक के अस्पताल पहुंची जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।बच्ची का जन्म सामान्य तरीके से हुए है और उसका वजन 2.9 किलोग्राम है। हालांकि यह महिला पहले से एक बच्चे की मां है और तलाक के बाद अपने पति से अलग रहती है।
हालांकि, महिला ने दावा किया है कि यह बच्ची बिना शारीरिक संबंध बनाए केवल हवा के जरिए पैदा हुई है। जिसके बाद यह खबर इंडोनेशिया की मीडिया में फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही कई सरकारी अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा कर महिला से जानकारी ली है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।