हर व्यक्ति के जीवन में पर्सनैलिटी काफी मायने रखती है। व्यक्ति का व्यक्तित्व ही उसे अलग पहचान दिलाता है। व्यक्तित्व को प्रकट करने की भी कई प्रकार के तरीके हैं। अगर आपका व्यक्तित्व असाधारण है तो आपको समाज में मान समन भी मिलता है। यही कारण है कि हर इंसान के पर्सनैलिटी उसके लिए काफी मायने रखती है।
जानकारों की माने तो मुट्ठी बंद करने और खोलने के तरीके से भी किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहने का अर्थ है कि अगर कोई व्यक्ति किस प्रकार से मुट्ठी बंद करता है और मुट्ठी खुलता है तो इससे भी उस व्यक्ति के व्यक्तित्व यानी की पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. जैसे कि कुछ लोग जब मुट्ठी बंद करते हैं तो उनका अंगूठा मुट्ठी के ऊपर होता है। माना जाता है कि ऐसे लोग जन्म से लीडर होते है और ऐसे लोगों में नेतृत्व के गुण होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में लोगों का नेतृत्व करने में काफी निपुण होते हैं।
2. इसके साथ ही वैसे लोग जो लोग अंगूठे को उंगलियों के ऊपर रखकर मुट्ठी बांधते हैं इसका मतलब है कि उनका स्वभाव क्रिएटिव है। यानी कि वह दूसरों से अलग सोचते हैं और हमेशा कुछ नया करने की ताक में रहते हैं। ऐसे लोग क्रिएटिव माने जाते हैं।
3. ऐसे लोग जो मुट्ठी बांधते समय उंगलियों को अंगूठे से दवा लेते हैं ऐसे लोगों का व्यक्तित्व इंट्रोवर्ट होते है।ऐसे लोगों में कॉन्फिडेंस की कमी होती है हालांकि ऐसे लोग क्रिएटिव भी होते हैं यह व्यक्ति कम बोलते हैं और दूसरों की सुनते ज्यादा है।