आंतकवाद के लगे संगीन आरोप पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति ने अदालत में ही काट डाला अपना गला, हुई मौत

अमेरिका। आतंकवाद समेत दो आरोपो का सामना कर रहे एक व्यक्ति ने अदम मे खुद को दोषी पाए जाने के कुछ पलों बाद ही गला रेत कर अपनी जान दे दी। पूरा मामला अमेरिका के नॉर्थ डकोटा के फार्गो का है जहां एक मुकदमें का सामना कर रहे एक व्यक्ति ने अदालत में ही अपना गला काट लिया और वहीं मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया।

अदालत में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने आरोपी को बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे और मौके पर ही आदमी की मौत हो गई। बता दें कि इस घटना से पहले अदालत उसके खिलाफ फैसला सुना चुकी थी और उसे दोषी पाया था। यह व्यक्ति आंतकवाद के आरोप का सामना कर रहा था।
यूएस मार्शल कार्लसन ने बताया कि मृतक के पास प्लास्टिक का कोई नुकील उपकरण था। उन्होंने कहा कि, “जूरी ने अदालत कक्ष छोड़ दिया था, लेकिन अमेरिकी जिला न्यायाधीश पीटर वेल्टे, अदालत के कर्मचारी और अन्य ने इस घटना को देखा।” कोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों और डिप्टी मार्शल ने कोर्ट रूम में उस व्यक्ति जान बचाने के प्रयास किए।

एफबीआई के प्रवक्ता केविन स्मिथ ने कहा कि व्यक्ति को एक आरोप से बरी कर दिया गया था और दूसरे आरोप में दोषी पाया गया था, और उसे हिरासत में लिया जाने वाला था। स्मिथ ने कहा, “फैसला सुनने के बाद और जूरी के कोर्ट रूम से चले जाने के बाद उसने खुदकुशी की।” वह नहीं जानता था कि उस व्यक्ति को किस आरोप में दोषी ठहराया गया था। अधिकारियों ने कहा है कि वे इस मामले की जांच करेंगे और यह भी पता लगाएंगे कि वह नुकीली चीज कोर्ट रूम में किस तरह आ गई।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending