30 मई को है गंगा दशाहरा, गंगा नदी में डुबकी लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

गंगा दशहरा का पर्व इस बार 30 मई को मनाया जाएगा। गंगा दशहरा हिंदू पंचांग के अनुसार जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। बता दें कि जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को माता गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से जीवन के हर काल कष्ट दूर होते हैं और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा नदी पवित्र है।

हिंदू धर्म में गंगा नदी का एक अहम स्थान है। गंगा को अति पवित्र माना जाता है जिस कारण गंगा दशहरा के पर्व का एक अलग महत्व है। इस आर्टिकल में हम आपको गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करते समय किन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जाने।

1. गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने शरीर का मैल इस दौरान रगड़ कर गंगा में ना डालें और गंदे कपड़े भी इस दौरान गंगा नदी में नहीं धोने चाहिए। इससे गंगा अशुद्ध हो जाती है और इसे अशुभ माना जाता है।

2. गंगा नदी में गंगा दशहरा के दिन सूतक काल में कभी भी गंगा स्नान ना करें ऐसा करने से मां गंगा नाराज हो जाती हैं।

3. गंगा दशहरा के दिन गंगा में डुबकी लगाकर ऊं नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नम : मंत्र का जाप करते हुए स्नान करें ऐसा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

4. गंगा दशहरा के दिन अगर आप गंगा स्नान करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि गंगा स्नान के बाद कभी शरीर को ना पोछे, क्योंकि ऐसा करना गंगा स्नान का लाभ कम करने जैसा होता है।

5. गंगा दशहरा के दिन दान पुण्य का भी अपना महत्व है इस दिन आप गरीबों को वस्त्र भोजन इत्यादि दान कर सकते हैं इससे कई जन्मों के पाप से मुक्ति मिलती है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending