25 वर्षीय महिला ने एक साथ दिया नौ बच्चों को जन्म, हैरत में पड़े डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री ने की प्रशंसा

आपने अक्सर सुना होगा की किसी मां ने अपने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया या फिर तीन से चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया लेकीन आज हम आपको बताने जा रहे है एक साथ नौ बच्चों की पैदा होने की ख़बर। जी , हां हाल ही में एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म देकर डॉक्टरों से लेकर सबको हैरत में डाल दिया है। पश्चिम अफ्रीकी देश माली की सरकार ने दावा किया है कि उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। जिसके बाद माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को प्रेग्नेंसी के बाद बेहतर देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था।
दरअसल, पूरा मामला पश्चिम अफ्रीकी देश का है जहां माली की एक महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है और सबसे बड़ी बात ये है कि सभी नौ के नौ बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।किसी महिला के एक साथ सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन नौ बच्चों का एक साथ जन्म देना तो अति दुर्लभ है। माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हलीमा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। हालांकि, मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है।
माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने एएफपी को बताया “मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं।” उन्होंने बताया कि महिला कुछ हफ्तों में अपने बच्चों के साथ घर वापस आएंगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डॉक्टर हलीमा और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खासा चिंतित हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending